बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाइना में रिलीज होगी सुशांत सिंह की 'छिछोरे', दो साल के प्रतिबंध के बाद होगी पहली भारतीय फिल्म

चाइना में रिलीज होगी सुशांत सिंह की 'छिछोरे', दो साल के प्रतिबंध के बाद होगी पहली भारतीय फिल्म

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है सुशांत की सुपरहिट फिल्म छिछोरे को अब चाइना में भी रिलीज किया जा रहा है चाइना में पिछले 2 साल से हिंदी फिल्मों के रिलीज पर प्रतिबंध लगा हुआ था> हाल में ही इस प्रतिबंध को हटाया गया है जिसके बाद छिछोरे पहली फिल्म होगी जिसे वहां रिलीज किया जा रहा है चेहरे को अगले साल 7 जनवरी को चाइना में रिलीज किया जाएगा

छिछोरे को चाइना में 11000 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है। यहां छिछोरे को 100 से ज्यादा राज्यों में रिलीज किया जाएगा बता दें कि 2017 में आई फिल्म दंगल ने चाइना में सबसे ज्यादा 193 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था।



बता दें 2019 में आई फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है। फिल्म में करियर में मिलनेवाली नाकामयाबी पर सुसाइड करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को बेहतर तरीके से दिखाया गया था। छिछोरे का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी भी नितेश ने ही लिखी थी। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट में सुशांत सिंह के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार शामिल थे।

गलवान घाटी के कारण लगा था प्रतिबंध 

चाइना में भारतीय फिल्मों को लगातार लोकप्रियता मिल रही थी। दंगल, अंधाधुन, सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, हिचकी जैसी फिल्मों ने वहां पर कमाई की थी। भारतीय फिल्मों के लिए चाइना में एक बड़ा बाजार बन रहा था। लेकिन 2 साल पहले गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद चीनी सरकार ने भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है जिसके बाद छिछोरे पहले फिल्म होने जा रही है, जिसे यहा रिलीज किया जा रहा है।

Suggested News