बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने 70 वें जन्मदिन पर पटनासिटी पहुंचे सुशील कुमार मोदी, गरीबों के बीच कम्बल का किया वितरण

अपने 70 वें जन्मदिन पर पटनासिटी पहुंचे सुशील कुमार मोदी, गरीबों के बीच कम्बल का किया वितरण

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी आज पटनासिटी के मालसलामी क्षेत्र के जलकद्दर बाग़ इलाके में पहुँचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कम्बल वितरण समारोह भाग लिया है। इस मौके पर उनके समर्थको ने उनके 70 वें जन्मदिन पर केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उमके दीर्घायु होने की कामना की। 

वहीँ इस अवसर पर सुशील कुमार मोदी ने सैंकड़ों लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सामाजिक कार्यो में आगे रहते है। इसी कड़ी में आज कड़ाके की ठंढ में गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया गया है। 

उन्होंने कहा की राजनीति से अलग उठकर किया गया जन कल्याण कार्य सराहनीय होता है। हालाँकि कम्बल वितरण में लगी लोगो की भीड़ कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन है। ऐसे में सरकार के लोग इस कार्यक्रम में कोरोना का गाइडलाइन पालन कराने के बजाय खुद ही इसके उल्लंघन में सहयोगी बन रहे है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News