बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश ने तेवर दिखाया तो सहमी भाजपा, सुशील मोदी ने माना नीतीश ही बिहार में बड़ा चेहरा

नीतीश ने तेवर दिखाया तो सहमी भाजपा, सुशील मोदी ने माना नीतीश ही बिहार में बड़ा चेहरा

PATNA :  क्या भाजपा ने नीतीश के सामने घुटने टेक दिये हैं ? नीतीश ने आंख तरेरी तो भाजपा सहम गयी। बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने मान लिया है कि बिहार में नीतीश कुमार के काम पर ही वोट मिलेगा। यानी बिहार में नरेन्द्र मोदी से बड़ा चेहरा होंगे नीतीश कुमार। इसका मतलब है जदयू बिहार में बड़े भाई की भूमिका में होगा।

सुशील कुमार मोदी अभी दिल्ली में हैं। बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग के विवाद पर सुशील मोदी ने एक अहम बयान दिया है।  उन्होंने कहा है कि  देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन बिहार के नेता नीतीश कुमार हैं बिहार में नीतीश के काम पर और मोदी के नाम पर मिलेगा वोट मिलेगा।

SUSHIL-MODI--ACCEPTED-THAT--NITISH-IS-A-BIG-FACE-IN-BIHAR3.jpg

चर्चा है कि जदयू 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने लिए 25 सीटें चाहता है। भाजपा अगर इस मांग को मानती है तो उसे अपनी कई सीटों की कुर्बानी देनी होगी। बिहार से भाजपा के अभी 22 सांसद हैं।

जदयू अभी सीट शेयरिंग के 2009 के फारमूला पर चल रहा है। 2009 में जदयू ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था जब कि भाजपा को 15 सीटें मिली थीं। हालांकि जदयू ने ये जरूर कहा है कि अब एनडीए में चार दल हैं, इस लिए सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मिल बैठ कर बात करेंगे।

 SUSHIL-MODI--ACCEPTED-THAT--NITISH-IS-A-BIG-FACE-IN-BIHAR2.jpg

सुशील मोदी के इस बयान से जदयू के दावे को और ताकत मिल गयी है। सुशील मोदी भाजपा के नेता होते हुए भी नीतीश कुमार के बहुत करीबी रहे हैं। इसके पहले भी जब बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन था तो सुशील मोदी, नीतीश के पक्ष में बयान देते रहे हैं। एक बार तो उन्होंने कहा था कि जदयू का मतलब है नीतीश कुमार। 2017 में जब नीतीश और भाजपा के बीच हैरतअंगेज गठजोड़ हुआ था तो उसमें सुशील कुमार मोदी की अहम भूमिका थी। वे एक बार फिर नीतीश के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।

Suggested News