बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी की यशवंत सिन्हा से अपील, द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करें

सुशील मोदी की यशवंत सिन्हा से अपील, द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करें

पटना. राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मादवारों का ऐलान हो गया है। एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाया है। वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव का नमांकन दायर करेंगे। इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने यशवंत सिन्हा से चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और आदिवासी-बहुल झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। ऐसे में झारखंड से ही आने वाले विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को एक आदिवासी महिला के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद यदि दलितों-पिछड़ों और आदिवासियों के हित की बात करता है, तो वह बताएं कि उसे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों नहीं करना चाहिए?'

उन्होंने कहा, 'भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए ने पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के रूप में एक मुस्लिम को राष्ट्रपति बनाया। उसके बाद दलित समाज के रामनाथ कोविंद को देश का सर्वोच्च आसन प्रदान किया गया। आजादी के बाद पहली बार एनडीए ने अब एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का संकल्प लिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई।'

Suggested News