बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश से पूछा- जहां पूर्व कानून मंत्री और बलात्कार का आरोपी विधायक फरार, वहां कैसे 'जनता राज'?

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश से पूछा- जहां पूर्व कानून मंत्री और बलात्कार का आरोपी विधायक फरार, वहां कैसे 'जनता राज'?

पटना. सीएम नीतीश के जनता राज वाले बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने निशाना साधा है। उन्होंने सीएम नीतीश के बयान पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए ऐसे दल से मिल गए, जिसके आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हत्या, अपहरण, बलात्कर और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में अभियुक्त या सजायाफ्ता हैं। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की " जनता राज" वाली टिप्पणी पर कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है?

सुशील मोदी ने कहा कि रीत लाल यादव के गुर्गों का खनन विभाग के अधिकारियों को खुलेआम हत्या की धमकी देना क्या जनता राज है? मोदी ने कहा भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने के बाद राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता जाने वाली है। इससे पहले एके-47 बरामद होने के मामले में अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हुई। 

सुशील मोदी ने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी पाये गए राजद के राजबल्लभ यादव को भी विधायकी से वंचित होना पड़ा था। अब राजद विधायक अरुण यादव ऐसे ही मामलों में फरार बताये जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?


Suggested News