बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टॉपर घोटाले का मुख्य आरोपी लालू प्रसाद का करीबी,सुशील मोदी ने पूछा-15 साल में चरवाहा स्कूल खुलने के सिवा हुआ क्या था?

टॉपर घोटाले का मुख्य आरोपी लालू प्रसाद का करीबी,सुशील मोदी ने पूछा-15 साल में चरवाहा स्कूल खुलने के सिवा हुआ क्या था?

PATNA : बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी राजद सुप्रीमों लालू यादव और राजद पर हमला करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते है। सुशील मोदी ने एकबार लालू यादव और उनकी पार्टी राजद पर बड़ा हमला बोला है। 

सुशील मोदी ने ट्वीट का जवाब ट्वीट के द्वारा दिया है। डिप्टी सीएम ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है.....सजायाफ्ता लालू प्रसाद  यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बतायें उनके समय खेती की क्या हालत थी? क्या कोई कृषि रोडमैप बना था? किसानों को बिजली मिलती थी? उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था? 

लालू बतायें कि क्या आज की तरह किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये डाले जाते थे? क्या उनके राज में बाढ़ पीड़ितों के खाते में कभी सहायता राशि डाली गई?  वे बतायें कि मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किसने किया था? 

उन्होंने आगे लिखा है..... लालू प्रसाद और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है, इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते हैं। वे शिक्षा को बदहाल बताते हैं, तो बतायें कि उनके 15 साल में चरवाहा विद्यालय खुलने के सिवा क्या हुआ? उनके समय में मैट्रिक-इंटर के परिणाम कैसे आते थे? टापर घोटाला का मुख्य अभियुक्त क्या लालू प्रसाद का करीबी नहीं था?

बता दे इनदिनों राजद द्वारा प्रदेश की एनडीए सरकार पर लगातार हमले बोले जा रहे है। पार्टी के नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा जोर-शोर बेरोजगारी का मुद्दा उठाया जा रहा है। राजद का कहना है कि सरकार की नीति के कारण प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। नवजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। वही शिक्षा का हाल भी बेहाल है। इतना ही नहीं किसानों की स्थिति भी बद से बदतर हो गई है।  

Suggested News