बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी बोले- चुनाव में जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की जलायेगी होली

सुशील मोदी बोले- चुनाव में जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की जलायेगी होली

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेत सुशील मोदी ने ट्वीट कर विपक्ष पर वंशवाद और भ्रष्टाचार को लेकर करारा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा- 26 जनवरी 1950 को जिस दिन हम भारत के लोगों ने बाबा साहब अम्बेडकर और डा. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान नेताओं के मार्गदर्शन में बना संविधान स्वीकार किया, उसी दिन तय हो गया कि देश में न राजतंत्र चलेगा, न वंशवाद। इस भावना के विपरीत आचरण कर नेहरू-गांधी परिवार ने इस महान लोकतंत्र को वंशवाद से मलिन करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। 

सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस, राजद और जो अन्य वंशवादी पार्टियां संविधान के लिए खतरा बन गई हैं, उन्हें चुनाव में सबक सिखा कर जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की होली जलायेगी।

एक अन्य ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा-अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में दलाली खाने के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से गिरफ्तार कर लाने के बाद भारतीय बैंकों का 13000 करोड़ लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध राजग सरकार के अभियान की बड़ी सफलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित किया कि देश का चौकीदार किसी को बख्शने वाला नहीं है।


Suggested News