बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर को मिला सुशील कुमार मोदी से तीन करोड़ 92 लाख का तोहफा

मुंगेर को मिला सुशील कुमार मोदी से तीन करोड़ 92 लाख का तोहफा

N4N Desk:  मुंगेर: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुंगेर को तोहफा दिया है. आज उप मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के नक्ससल प्रभावित क्षेत्र भीम बांध हेलीपेड से पहुचे। जंहा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने भीम बांध के पर्यटन के क्षेत्र में बढ़वा को लेकर तीन करोड़ 92 लाख की लागत से इको फ्रेंडली टूरिजम का निर्माण के तहत विकाश करने की बात कही.

उप मुख्यमंत्री ने भीम बांध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भीम बांध पर्यटक के क्षेत्र में एक अच्छा पर्यटक है और इसके विकाश के लिए पैसों की कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा भीम बांध को इको फ्रेंडली टूरिजम बनाया जायेगा जंहा पर्यटन के दृषिटकोण से गेस्ट हॉउस, शोचलाय आदि का निर्माण किया जायेगा उन्होंने कहा भीम बांध में बने दो पुराने जल कुंड को नये रूप में विस्तार किया जायेगा। 

साथ ही उन्होंने कहा कि भीम बांध में पहाड़ो से निकलने वाली गर्म जल जिसकी तापमान 72 डिग्री है उसको ठंडा करने के लिए बगल के नदी से जोड़ा जाएगा जिससे किसानों के खेतों में सिचाई में लाया जा सके. उपमुख्यंत्री ने कहा कि खड़गपुर में स्थित खड़गपुर झील पर्यटन के दृष्टिकोण से अच्छा है और उसके विकाश के लिए सरकार कुछ करेगी।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंगेर के सोझी गंगा घाट स्थिति डॉल्फिन सेंचुरी के लिए बिहार सरकार एक करोड़ रुपये दे रही है और यहाँ पे आने वाले पर्यटकों के लिए गंगा में डोल्फीन को देखने के लिए एक-एक मोटर बोर्ड दिया जा रहा है। 

इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी ने भीम बांध पारिस्थितिकीय पर्यटन एवं जन सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया गया। वही खड़गपुर वन क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित कुन्डास्थान एवं भीम बांध वन पथ में नव निर्मित पुलिया का उद्घाटन किया। वहीं  इस मौके पर तारापुर लोजपा सांसद चिराग पासवान, तारापुर विधायक डॉ.मेवा लाल चौधरी, प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण ,प्रधान मुख्य संरक्षक डॉ.देवेंद्र कुमार शुक्ला सहित मुंगेर के एसपी,डीएम सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.


Suggested News