बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी 23 अक्टूबर को करेंगे मुण्डेश्वरी धाम, करकटगढ़ और दुर्गावती में इको टूरिज्म योजनाओं की समीक्षा

सुशील मोदी 23 अक्टूबर को करेंगे मुण्डेश्वरी धाम, करकटगढ़ और दुर्गावती में इको टूरिज्म योजनाओं की समीक्षा

PATNA: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 23 अक्टूबर को कैमूर जिलांतर्गत मुण्डेश्वरी धाम एवं करकटगढ़ तथा रोहतास जिलांतर्गत दुर्गावती जलाशय जायेंगे और वहां इको टूरिज्म योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

मुण्डेश्वरी धाम में इको टूरिज्म पार्क विकसित किया जाना है। कैमूर वाइल्ड लाईफ सैंन्चुरी जाने वाले पर्यटकों को पार्क में समुचित जानकारी भी उपलब्ध करायी जा सकेगी। करकटगढ़ में वाटर फॉल के पास पर्यटकीय सुविधाओं को विकसित करने के अतिरिक्त इको-पार्क की स्थापना किया जाना है। करकटगढ़ एवं मुण्डेश्वरी धाम के बीच सम्पर्क पथ की भी समीक्षा की जायेगी।

दुर्गावती जलाशय के जल प्लावन क्षेत्र में नौका विहार की सुविधा उपलब्ध करायी जानी है। शेरगढ़ किला तक नेचुरल ट्रेल को विकसित किया जाना है जिससे लोग किला से जलाशय के दृश्य को देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त जंगल सफारी, इको पार्क एवं अन्य टूरिज्म गतिविधियाँ भी विकसित की जाएंगी।

डिप्टी सीएम के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव सहित स्थानीय पदाधिकारी भी समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।


Suggested News