बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी बनने जा रहे हैं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खोल दिया बड़ा राज

सुशील मोदी बनने जा रहे हैं बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने खोल दिया बड़ा राज

PATNA : बिहार में प्रदेश बीजेपी के लिए नए अध्यक्ष बनाने की चर्चा पिछले कई दिन से चल रही है। माना जा रहा है कि सुशील मोदी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी ने सुशील मोदी के लिए किसी नई जिम्मेदारी की घोषणा अब तक भले ही नहीं की गई हो, लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पहले ही यह घोषणा कर दी है कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। 

सुमो को बताया दया का पात्र

ललन सिंह ने लिखा है कि मोदी जी हमलोग चाहते थे कि आपको प्रोन्नति दी जाए, लेकिन अब सुन रहे हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वाकई आप दया के पात्र हैं। ललन सिंह ने अपने ट्विट में लिखा है कि @SushilModi जी, आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं, .....................सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं...!


डेढ़ दशक में नहीं मिला बिहार में नेतृत्व

अब ललन सिंह के भविष्यवाणी सही होती है या नहीं, लेकिन सुशील मोदी के बाद बिहार में पिछले डेढ़ दशक में बीजेपी के पास प्रदेश स्तर पर कोई ऐसा नेता नहीं सामने आ सका, जो नेतृत्व कर सके। जहां जदयू के लिए अभी खुद नीतीश कुमार डटे हुए हैं, वहीं राजद में पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव ने संभाल ली है। लेकिन, भाजपा के पास ऐसा कोई नेता नहीं है। हालांकि यहां कई बड़े चेहरे हैं, लेकिन कोई भी सुशील मोदी के कद के बराबर नजर नहीं आता है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा की तरफ से जो एक चेहरा सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आया है, वह है राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का। लगभग हर मुद्दे पर, हर दिन सुशील मोदी मौजूदा नीतीश सरकार पर हमलावर नजर आए हैं। 

Suggested News