बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना मेट्रो को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले सुशील मोदी, जापानी बैंक से जल्द मिलेगा 5,400 करोड़ का लोन

पटना मेट्रो को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले सुशील मोदी, जापानी बैंक से जल्द मिलेगा 5,400 करोड़ का लोन

PATNA: केन्द्रीय शहरी व आवास मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पटना मेट्रो परियोजना के लिए जापान के डिवेलपमेंट बैंक (जाइका) से सस्ती दर पर मिलने वाले 5,400 करोड़ का ऋण शीघ्र उपलब्ध कराने का उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय कक्ष में मिल कर उपमुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि जापान सरकार के साथ इस माह होने वाली बैठक में प्राथमिकता के आधार पर परियोजनाओं का चयन कर पटना मेट्रो के लिए जाइका ऋण दिलाने की पहल की जाए।


 हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि पटना मेट्रो से उनका भावनात्मक लगाव है। भारत सरकार इस परियोजना के लिए हर तरह से मदद करेगी।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों 13,365 करोड़ लागत वाली पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके लिए जापान की जाइका से 5,400 करोड़ का सस्ता कर्ज लिया जाना है। भारत सरकार 2 हजार करोड़ और बिहार सरकार अपनी हिस्सेदारी का 5,390 करोड़ खर्च करेगी। दो चरणों में पूर्वी-पश्चिमी और उत्तरी-दक्षिणी कॉरिडोर का निर्माण होना है। 


अब तक भारत सरकार ने 50 करोड़ तथा बिहार सरकार ने 100 करोड़ उपलब्ध कराया है। पटना मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी की जांच का कार्य प्रारंभ हो गया है।


Suggested News