बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी बोले- जीएसटी लागू होने के दूसरे वर्ष बिहार के राजस्व संग्रह में 26.17% की बढ़ोतरी

सुशील मोदी बोले- जीएसटी लागू होने के दूसरे वर्ष बिहार के राजस्व संग्रह में 26.17% की बढ़ोतरी

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया कि जीएसटी लागू होने के दूसरे यानी वर्ष 2018-19 में पिछले वर्ष 2017-18 की तुलना में राज्य के राजस्व संग्रह में 26.17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में वाणिज्य कर विभाग का कुल राजस्व संग्रह 25,583 करोड़ रहा। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों व अन्य करों से 772.78 करोड़ तथा जीएसटी से 24,810. 22 करोड प्राप्त हुआ। 

उन्होंने कहा कि 01 जुलाई, 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद बिहार में 2,44,609 नए करदाताओं ने निबंधन कराया है। जबकि इसके पूर्व वैट और सर्विस टैक्स के तहत मात्र 1,63,323 करदाता ही निबंधित थे।

तेज आर्थिक विकास से आम लोगों में खर्च की क्षमता बढ़ी
 सुशील मोदी ने कहा कि तेज आर्थिक विकास के परिणामस्वरूप, राज्य में निर्माण कार्य तेज गति से होने के कारण वर्ष 2018-19 में 4,849 करोड़ का सीमेंट और 3,368 करोड़ का आयरन स्टील दूसरे राज्यों से बिक्री के लिए आया। इसी प्रकार लोगों में खर्च करने की क्षमता बढ़ने का नतीजा है कि इसी अवधि में 4,859 करोड़ की मोटरसाइकिल, 4,179 करोड की मोटर कार और 5,524 करोड़ के मोबाइल फोन बिक्री के लिए लाए गए।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में 9,098 करोड़ की दवाएं और 2,944 करोड़ का ट्रैक्टर भी बेचने के लिए बिहार लाया गया। कर राजस्व संग्रह में वृद्धि और नए करदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी यह दर्शा रही है कि बिहार तेज गति से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है।


Suggested News