बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की जनता ऐसी गलती नहीं दोहरायेगी कि जेल से सरकार चले, लालू-शहाबुद्दीन-राजबल्लभ यादव जैसे सजायाफ्ता लोग दरबार लगायें: सुशील मोदी

बिहार की जनता ऐसी गलती नहीं दोहरायेगी कि जेल से सरकार चले, लालू-शहाबुद्दीन-राजबल्लभ यादव जैसे सजायाफ्ता लोग दरबार लगायें: सुशील मोदी

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2020 में ऐसी गलती नहीं दोहरायेगी कि जेल से सरकार चले और लालू-शहाबुद्दीन-राजबल्लभ यादव जैसे सजायाफ्ता लोग दरबार लगायें।

सुशील मोदी ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से रघुबर सरकार के विकास कार्यों की अनदेखी करने के लिए आदिवासी-गैरआदिवासी का भेद डाला गया और दुष्प्रचार से बहुमत हासिल किया गया, उसका परिणाम सामने है। हेमंत सोरेन सरकार ने एक सीट जीतने वाले राजद को न केवल मंत्री-पद दिया, बल्कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के लिए जेल मैन्युअल की धज्जी उडायी जाने लगीं। वहां रोज लालू प्रसाद दरबार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 2020 में ऐसी गलती नहीं दोहरायेगी कि जेल से सरकार चले और लालू-शहाबुद्दीन-राजबल्लभ यादव जैसे सजायाफ्ता लोग दरबार लगायें।

ननकाना साहिब हमले पर सवाल

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में जब हम गुरु नानक देव जी का 550 वां  और गरु गोविंद सिंह जी का 353 वां प्रकाशोत्सव मना रहे थे, तब पाकिस्तान में गुरु नानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहिब में हिंसक भीड़ का गुरुद्वारे पर हमला और सिख महिला का धर्मान्तरण पड़ोसी देश में धार्मिक असहिष्णुता और अत्याचार के क्रूर चेहरे को उजागर करता है। क्या ममता बनर्जी इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र से अपील करेंगी?

उन्होंने कहा कि अब भारत में वे लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रह गए हैं, जो धार्मिक उत्पीड़न के आधार पर हिंदू, सिख,ईसाईं और पारसी समाज के शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले कानून( CAA) के विरोध में भ्रम फैलाकर पटना से जामिया तक हिंसा भड़काते रहे। राहुल गांधी, लालू यादव और ममता बनर्जी बतायें कि उन्होंने ननकाना साहब पर हमले की घटना की निंदा क्यों नहीं की? ये विरोधी पार्टियां नागरिकता कानून का समर्थन करने के लिए तीन पड़ोसी मुसलिम देशों में और कितने हमलों का इंतजार करना चाहती हैं?



Suggested News