बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी ने दिया चैलेंज, घोटाले का आरोप साबित हुआ तो सारी संपत्ति लालू परिवार को कर दूंगा दान

सुशील मोदी ने दिया चैलेंज,  घोटाले का आरोप साबित हुआ तो सारी संपत्ति लालू परिवार को कर दूंगा दान

PATNA : सुशील मोदी ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद में कहा कि वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। सुशील मोदी ने कहा कि घोटाले का आरोप मेरे पर कोई साबित कर दे तो मैं अपनी सारी संपत्ति लालू परिवार को दान कर दूंगा। 

सुशील मोदी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि वे घोटाले का आरोप मेरे पर साबित करे। सुशील मोदी ने कहा कि सिर्फ आरोप लगा देने से कुछ भी नहीं होता है।सुशील मोदी राबड़ी देवी के आरोप पर जवाब दे रहे थे।

इससे पहले विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुशील मोदी की संपत्ति की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। राबड़ी देवी ने न सिर्फ सुशील मोदी को अपने टारगेट पर लिया बल्कि सीएम नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों में इन दोनों की संपत्ति बहुत बढ़ चुकी है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इनकी संपत्ति है।

राबड़ी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार में अबतक 36 घोटाले हुए है जिसकी जांच होनी चाहिए। राबड़ी देवी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि बिहार में घोटाला कर के इन लोगों ने विदेशों में सम्पत्ति बनाई है। सृजन,शौचालय सहित कई घोटाले नीतीश के राज में हुए है।

Suggested News