बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा को 'वोटकटवा' बताने वाले सुशील मोदी पर गरम हैं चिराग! CM नीतीश को धोखेबाज बताने वाला वीडियो किया जा रहा शेयर

लोजपा को 'वोटकटवा' बताने वाले सुशील मोदी पर गरम हैं चिराग! CM नीतीश को धोखेबाज बताने वाला वीडियो किया जा रहा शेयर

PATNA: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमले कर रहे हैं। अब तो वे सीधे-सीधे बीजेपी नेताओं को भी निशाने पर ले रहे हैं। चिराग ने आज लगातार पांच ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला वहीं बीजेपी नेताओं पर भी तंज कसा।लोजपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार उनके और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखाने में लगा रखा है। बांटो और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब चिराग पासवान सीधे तौर पर सुशील मोदी को निशाने पर लिया है। लोजपा की तरफ से सुशील मोदी का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें वे नीतीश कुमार को धोखेबाज बता रहे हैं.

नीतीश के बाद अब मोदी पर गरम हैं चिराग

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी लगातार चिराग पर हमला जारी रखे हुए हैं।उन्होंने तो चिराग को वोटकटवा की संज्ञा दे दी है।सुशील मोदी ने साफ कर दिया है कि चिराग अपने दम पर 2-3 सीटें भी नहीं ला सकते। लिहाजा लोजपा अंदर ही अंदर सुशील मोदी पर काफी गरम है। लिहाजा लोजपा की तरफ से सुशील मोदी का वीडियो वायरल किया जा रहा है।वायरल वीडियो में सुशील मोदी कह रहे हैं कि नीतीश ने आज तक सबको धोखा दिया है। उन्होंने सबसे पहले लालू यादव को धोखा दिया।इसके बाद सत्रह सालों से साथ रहे बीजेपी को धोखा दिया।इसके बाद नौ महीने के मुख्यमंत्री मांझी को धोखा दिया। नीतीश कुमार पर कौन करेगा एतबार....।

हर दिन नीतीश को प्रमाण पत्र दे रहे भाजपा नेता

चिराग पासवान ने रविवार को ताबड़तोड़ पांच ट्वीट किए। दावा किया कि बिहार फर्स्ट की सोच जदयू के नेताओं की गले की फांस बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के विकास के मंत्र के साथ मैं और ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ प्रतिबद्ध है। चिराग ने कहा कि नीतीश जी को भाजपा के साथियों का धन्यवाद करना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधन धर्म निभा रहे हैं और हर दिन नीतीश जी को प्रमाण पत्र देते हैं कि वे चिराग के साथ नहीं हैं। 

Suggested News