बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब के CM चन्नी के बयान पर बरसे सुशील मोदी, बोले- बिहार-यूपी के श्रम का किया अपमान, प्रियंका-राहुल माफी मांगें

पंजाब के CM चन्नी के बयान पर बरसे सुशील मोदी, बोले- बिहार-यूपी के श्रम का किया अपमान, प्रियंका-राहुल माफी मांगें

पटना. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के राज्यसभा सांसद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा ट्वीट कर कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार और यूपी के लोगों को अपमान किया है। उनका बयान आपत्तिजनक और निंदनीय है। इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दोनों राज्यों से माफी मांगना चाहिए।

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहार-यूपी के लोगों को राज्य में घुसने न देने की जो अपील की, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। चन्नी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बिहार-यूपी के लोगों से अपनी गहरी नफरत का इजहार किया, इसलिए प्रियंका गाँधी को दोनों राज्यों की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस यदि गलती से भी पंजाब में जीत गई, तो बिहार-यूपी के लोगों का वहां जीना दूभर हो जाएगा।

सरदार चन्नी को पता होना चाहिए कि यदि बिहार-यूपी के लोग पंजाब न जाएँ, तो उनके किसानों के लिए खेती करना और कारखाने चलाना, दोनों मुश्किल हो जाएगा।पंजाब की समृद्धि में उन भैया लोगों का पसीना लगा है, जिन्हें एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहता। चन्नी का बयान देश में कहीं भी रोजी-रोजगार करने के सभी भारतीय नागरिकों के अधिकार पर चोट करने वाला है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटा कर सीएम बनाये गए चन्नी राहुल गाँधी की पसंद हैं, इसलिए पहले उन्होंने उनके इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब रैली नहीं होने दी, सुरक्षा में लापरवाही बरती और अब वे दो राज्यों के विरुद्ध नफरत फैला रहे हैं। चुनाव आयोग को चन्नी के इस बयान को गंभीरता से संज्ञान में लेना चाहिए। 

Suggested News