बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की सियासत में तालिबान और अफगानिस्तान की एंट्री : जगदानंद के तालिबान वाले बयान पर सुशील मोदी का पलटवार, कहा - आरजेडी ने बिहार को अफगानिस्तान बना दिया था

बिहार की सियासत में तालिबान और अफगानिस्तान की एंट्री : जगदानंद के तालिबान वाले बयान पर सुशील मोदी का पलटवार, कहा - आरजेडी ने बिहार को अफगानिस्तान बना दिया था

Desk. बिहार की राजनीति में तालिबान की एंट्री के बाद अब अफगानिस्तान की भी हो गयी है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा आरएसएस की तालिबान से तुलना किये जाने पर भड़के बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट कर राजद और लालू परिवार पर हमला बोला. इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट करते हुए बिहार में राजद के कार्यकाल को आज के अफगानी शासन बता दिया. साथ ही उन्होंने जगदानंद सिंह को भी खड़ी खोटी सुनायी.

उन्होंने बिहार में राजद के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए काह कि, 'लालू-राबड़ी के कुशासन में बंदूक के बल पर अपहरण उद्योग चला, 100 से ज्यादा नरसंहार हुए और महिलाएँ घर से निकलने में डरती थीं। शिक्षा चौपट थी। विकास ठप था। लालू प्रसाद ने अपने दौर में बिहार को आज के अफगानिस्तान जैसा ही बना दिया था। लालू के जेल जाने पर उनकी  ' खड़ाऊँ सरकार ' चलाने वाले जगदानंद को राजद में छिपा तालिबान क्यों नहीं दिखा?'

जगदानंद इतना नीचे गिर जाएंगे, यह सोचो नहीं- मोदी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू परिवा और जगदानंद सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा कि,  राजद के छोटे राजकुमार की इच्छा के मुताबिक काम करने और बड़े राजकुमार से  लगातार अपमानित होने के दबाव में जगदानंद मानसिक संतुलन खो रहे हैं इसलिए वे हिंसा में विश्वास करने वाले बर्बर तालिबानियों की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS) से कर रहे हैं। लालू परिवार की भक्ति, पुत्र मोह और वोट बैंक की राजनीति करने में जगदानंद इतना नीचे गिर जाएँगे, यह किसी ने नहीं सोचा होगा।'


Suggested News