बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी का प्रशांत किशोर पर तंज, बोले- 'बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलवा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं'

सुशील मोदी का प्रशांत किशोर पर तंज, बोले- 'बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलवा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं'

पटना. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस से बात नहीं बनने पर बिहार से सियासी करियर शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने खुद की सियासी पार्टी बनाकर बिहार के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। यह जानकारी उन्होंने सोमवार सुबह ही एक ट्वीट कर दिया था। इससे प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी थी। उनके इस फैसले पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बीना नाम लिये तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। हलांकि उन्होंने मुख्यधारा के चार दलों में कौन-कौन सी पार्टी है, इसका जिक्र नहीं किया।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। लोकतंत्र में किसी को भी राजनीतिक प्रयोग करने या दल बनाने की पूरी आजादी है, इसलिए देश में सैंकड़ो दल पहले से हैं। अब इस भीड़ में यदि कोई अतिमहत्वाकांक्षी व्यक्ति एक नई नहर बनाना चाहता है, तो इससे सदाबहार नदियों को क्या फर्क पड़ेगा?'

'जनता के मन-मस्तिष्क में गहरे स्थापित किसी राजनीतिक दल के लिए चुनावी रणनीति बनाना, नारे-पोस्टर, घोषणापत्र आदि बनाने में किसी पार्टी की मदद करना या इस अभियान को बहुत पेशेवर ढंग से पूरा कर लेना एक बात है, लेकिन करोड़ों लोगों की आकांक्षा पर खड़े उतरने वाली राजनीति करना बिल्कुल अलग बात है। जिनको वर्षों तक अलग-अलग पार्टी के साथ अलग-अलग राज्यों में काम के बावजूद जनता के मुद्दे समझ में नहीं आये, वे अब अकेले क्या तीर मार लेंगे?'

Suggested News