बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी का किया जोरदार स्वागत, कहा बिहार में बनेगी बीजेपी की सरकार

औरंगाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी का किया जोरदार स्वागत, कहा बिहार में बनेगी बीजेपी की सरकार

AURANGABAD : आज जिले के मदनपुर प्रखंड के खिरियावा मोड़ एन एच दो पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को इमामगंज जाने के क्रम मे माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सुशील मोदी भी उत्साहित दिखे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बारी बारी से पुष्प माला लिया और सभी कार्यकर्ताओं से अपने कार्यों में मजबूती से लगे रहने की बात कहीं।


स्वागत करने वाले में पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता प्रफुल सिंह, मदनपुर मंडल अध्यक्ष अजय पाठक, वार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, केदार साह,मदनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद तथा अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखा। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा की बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का इमामगंज दौरा है। जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। 

साथ ही उन्होंने कहा की सरकार जाने से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता खुश है। जनता के सहयोग से ही आने वाले समय में पूर्ण बहुमत की बिहार में सरकार बनाएंगे। मदनपुर मंडल अध्यक्ष अजय पाठक ने कहा की बिहार में सरकार बदलते ही जंगल राज आ गया है। बिहार में जिस तरह से जनता के साथ जो हो रहा है। उनके दुःख दर्द को बाटने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे है और दुःख को बाटने का काम कर रहे है।  

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी 17 वर्षों से लगातार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का काम करते रही। लेकिन नीतीश कुमार ने दगाबाजी और धोखेबाजी करके हमारा साथ छोड़कर विपक्षी के साथ मिलकर सरकार बनाया है। जबकि बिहार की जनता ने बहुमत हमलोगों को दिया था। लेकिन नीतीश कुमार ने पलटू राम की भूमिका निभाते हुए जनता के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। जबकि बिहार में इनकी पार्टी की कभी भी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन सकी। वह आज प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News