बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आखिर 5 दिन में सुशांत के फोन में क्यों बदले गए 14 सिम? फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटैज के साथ भी किया गया खेल

आखिर 5 दिन में सुशांत के फोन में क्यों बदले गए 14 सिम? फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटैज के साथ भी किया गया खेल

patna : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही पटना पुलिस को अब तक कई अहम सुराग मिले हैं। अब तक दर्ज किये लोगों के बयान से एसआईटी को यह पता चला है कि 9 से 13 जून के बीच सुशांत सिंह के मोबाइल में 14 सिम बदले गए थे। 

बताया यह भी जा रहा है कि सोची समझी साजिश के तहत घटना के बाद बांद्रा सोसाइटी समेत सुशांत के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मुंबई पुलिस व साजिशकर्ताओं ने अपने कब्जे में ले लिया। शायद यही वजह है कि पटना एसआईटी को अब तक फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रोनिक्स सबूत नहीं मिल सके हैं। इसकी पुष्टि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने खुद की है।

उठने लगे सवाल
जांच के चलते परत-दर-परत कलई खुलकर सामने आ रही है। अब सुशांत सिंह के पोस्टमार्टम पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। सीबीआई जांच की मांग करने वाले तमाम लोगों का कहना है कि नियमत पोस्टमार्टम के लिए सुबह 6 से शाम 6 बजे तक का ही समय निर्धारित है। विशेष परिस्थिति में मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही रात में पोस्टमार्टम किया जाता है। मगर बांद्रा पुलिस ने इसकी परवाह किए बिना सुशांत के शव का पोस्टमार्टम रात में एक घंटे के बीच करा दिया।  


एसआईटी को किसी तरह की सुरक्षा मुंबई पुलिस ने नहीं दी है। विशेष पुलिस टीम के चारों अफसर अकेले ही सभी जगहों पर इस केस से जुड़े लोगों का बयान लेने जा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों से पूछताछ करनी है उनसे बातचीत करने में एसआईटी की कोई मदद मुंबई पुलिस नहीं कर रही है।

Suggested News