बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में 8 लोगों की संदिग्ध मौत, लोगों ने कहा- होली पर शराब पिया था

बांका में 8 लोगों की संदिग्ध मौत, लोगों ने कहा- होली पर शराब पिया था

बांका. अमरपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि रघुनंदन पोद्दार (60 वर्ष), राजा तिवारी, संजय शर्मा, सुमित कुमार (19 वर्ष), आशीष कुमार (26 वर्ष), विजय शाह, राहुल सिंह (22 वर्ष), राजू मंडल पवैय की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है। क्षेत्र में लोग जहरीली शराब पीने की बात बता रहे हैं।

होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के कई इलाके में आम लोगों के द्वारा होली पर्व मनाया जा रहा था, जहां पर खाने-पीने के दौरान लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उनके परिजनों के द्वारा लगातार दो दिनों से नजदीकी एवं अन्य जगहों पर इलाज कराया जा रहा था। स्थिति में सुधार नहीं देख कई परिजन इलाज के लिए दूसरी जगह ले गए, जहां पर इसकी मौत की खबर सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौत के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लकी रेफरल अस्पताल में एक आध मरीज शुरुआत के समय में इलाज के लिए आए थे, जहां पर स्थिति में सुधार नहीं देख कई मरीज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर गए थे, जहां पर मौत की सूचना प्राप्त हुई है। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से अभी परहेज कर रहे हैं।


Suggested News