बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में महिला की संदेहास्पद मौत, मायको वालों ने हत्या का लगाया आरोप

ससुराल में महिला की संदेहास्पद मौत, मायको वालों ने हत्या का लगाया आरोप

PATNA : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत की घटना सामने आई है। महिला के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर रोड नंबर 3 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। 

बताया जा रहा है कि मृतिका अनामिका की महज 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतिका के मायके वाले ससुराल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और ससुराल वाले उसे बार-बार जान से मारने की धमकी और उसके साथ मारपीट किया करते थे। ससुरालवालों ने उसकी हत्या की है। 

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतिका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में धुत्त थे। 

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News