बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NMCH के अधीक्षक को निलंबित करना तेजस्वी के लिए बनी गले की फांस, कार्रवाई पर IMA ने जताई आपत्ति, बुलाई गई आपात मीटिंग

NMCH के  अधीक्षक को निलंबित करना तेजस्वी के लिए बनी गले की फांस, कार्रवाई पर IMA ने जताई आपत्ति, बुलाई गई आपात मीटिंग

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव न सिर्फ फॉर्म में हैं बल्कि ताबड़तोड़ एक्शन भी ले रहे हैं। लेकिन इस बार उन्हीं का ताजा एक्शन उनके ही गले की फांस बनता दिख रहा है। गुरुवार को तेजस्वी यादव NMCH यानि नालंदा मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने वहां का हाल जाना और मरीजों से बात भी की। इसके बाद तेजस्वी यादव वहां से लौट गए। लेकिन शुक्रवार शाम को जिस तरह से उन्होंने NMCH के अधीक्षक विनोद कुमार राय को निलंबित करने की कार्रवाई की, उसके बाद अब IMA भी बुरी तरह से नाराज हो गया है और तेजस्वी के द्वारा की गई कार्रवाई को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बता दिया है।

बिना कारण बताओ नोटिस के कैसे किया निलंबित

राष्ट्रीय IMA के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की कार्रवाई पर सवाल उठा दिए हैं। डॉ सहजानन्द ने कहा कि बिना कारण बताओ नोटिस के NMCH अधीक्षक डॉ बिनोद कुमार सिंह को कैसे निलंबित किया गया। डॉक्टर बिनोद कुमार सिंह जैसे कर्तव्य निष्ठ डॉक्टर का सस्पेंशन बिल्कुल गलत है। इस पूरे मामले को लेकर शनिवार की शाम बिहार आईएमए और राष्ट्रीय IMA इमरजेंसी मीटिंग करने जा रहा है। यही नहीं IMA इसको लेकर नाराजगी जताते हुए सीएम नीतीश कुमार को खत लिखने की तैयारी कर रहा है। उधर सूत्रों का ये भी कहना है कि तेजस्वी ने गलत फीडबैक पर बिना पड़ताल के जल्दबाजी में ये कदम उठा लिया।

कोर्ट जाएंगे अधीक्षक विनोद राय

एनएमसीएच के अधीक्षक विनोद कुमार सिंह पर सरकार की कार्रवाई और निलंबन के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। IMA इमरजेंसी मीटिंग तो बुलाने ही जा रहा है, उधर डॉक्टर बिनोद ने भी अपने निलंबन को चुनौती दे दी है। डॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला पूरी तरह से गलत है, बिना नोटिस दिए निलंबन करना पूरी तरह से गलत है। सरकार अपने फैसले पर विचार करें नहीं तो वह कोर्ट की शरण लेगे।

शुक्रवार शाम को जो आदेश निकला उसके मुताबिक NMCH के अधीक्षक डॉक्टर बिनोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। इसकी सूचना RJD प्रवक्ताओं ने पार्टी के ऑफिशियल ग्रुप तक में डाल दी।


Suggested News