बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिक्षा मंत्री के रामचरितमानस पर विवादित बयान पर बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, कहा प्रभु राम सद्भावना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं

शिक्षा मंत्री के रामचरितमानस पर विवादित बयान पर बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, कहा प्रभु राम सद्भावना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं

N4N DESK : प्रयागराज स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का आगमन हुआ। जहाँ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का स्वागत उनके समर्थकों ने फूल-माला से किया। हर-हर महादेव के नारों से त्रिवेणी मार्ग उत्तरी पटरी स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ का शिविर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के आने के उपरांत गूंज उठा।

इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म के बल पर ही सृष्टि संचालित हो रही है।आदि-अनादि काल से सनातन धर्म का अस्तित्व है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राजनेताओं से जनता का भला तो हो नहीं रहा है परंतु सनातन धर्म के प्राण श्री रामचरित मानस पर ओछी टिप्पणी करके वह अहलादित हो रहे हैं। 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम का पूरा जीवन समाज को जोड़ने हेतु रहा पर कुछ लोग वोट के लिए प्रभु राम के जीवन पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगा रहे हैं जो न्यायोचित नहीं है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की पूरी दुनिया प्रभु राम को सबरी और निषादराज के राम के रूप में जानती है। 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की नेताओं को श्री रामचरित मानस पर गलत टिप्पणी नहीं करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की क्या जिस नेता ने श्री रामचरित मानस पर टिप्पणी किया है वह दूसरे धर्म के पूज्य ग्रंथ पर टिप्पणी कर सकते हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रभु राम सद्भावना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। इस अवसर पर संदीप ब्रह्मचारी,नागेश शुक्ला,अजय पांडेय,राजीव मौर्य,जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।

Suggested News