बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में सवर्ण सेना की महापंचायत, अन्याय के खिलाफ संघर्ष का किया आह्वान

जहानाबाद में सवर्ण सेना की महापंचायत, अन्याय के खिलाफ संघर्ष का किया आह्वान

JEHANABAD :  रविवार को जहानाबाद जिला के घोसी प्रखंड में सवर्ण सेना के द्वारा सवर्ण महापंचायत का आयोजन किया गया। सवर्ण सेना के महापंचायत  को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सँयोजक भागवत शर्मा  ने कहा कि आज सवर्णों की स्थिति बद-से-बदतर हो चुकी है। सरकारी नीतियों की वजह से सवर्ण समाज में दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्र एवं राज्य में हमारे सवर्ण समाज के वोट से NDA की सरकार बनी है, लेकिन ये लोग हमारे वोट पर सत्ता में आकर हमारे हक के लिए आवाज  तक नहीं उठाते।

श्री कृष्ण सिंह ने किया था जमींदारी प्रथा को समाप्त

भागवत शर्मा ने कहा कि कुत्सित राजनीति से प्रेरित लोग सवर्ण समाज को दलित विरोधी  बताकर समाज को बांटने में लगे हैं और सवर्णों को आरक्षण विरोधी बताकर तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते हैं, जबकि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।  गौरतलब है कि सवर्ण समाज से आने वाले राजनारायण सिंह ने दलितों और पिछड़े के उत्थान के लिए पांच हजार एकड़ जमीन लोगो में वितरित कर दिया था। बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह ने देवघर के मंदिर में सबसे पहले दलितों को प्रवेश कराया एवं जमींदारी प्रथा को समाप्त किया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए भागवत शर्मा ने कहा कि सवर्ण सेना के युवा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहें हैं। जब तक सवर्ण समाज को 20% आरक्षण नहीं मिलेगा हमारा संघर्ष जारी  रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सुमंत शर्मा, नागेंद्र शर्मा एवं कौशल शर्मा कर रहे थे। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य संदीप कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मिश्रा ,महासचिव रजनीश सरकार, प्रदेश सचिव गौरव कुमार, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष ज्योति कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित थे।

Suggested News