बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वतंत्रासेनानी व बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

स्वतंत्रासेनानी व बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

पटना... महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य  बटुकेश्वर दत्त की जयंती समारोह मनाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बटुकेश्वर दत्त की  प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया।  

इस अवसर पर  अन्य अतिथियों में  बिहार विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर, केदारनाथ पांडेय, रीना यादव, डॉ. कुमुद वर्मा, प्रेमचंद मिश्रा, नवल किशोर यादव, केदार नाथ पांडेय, उपेंद्र प्रसाद व अन्य पूर्व सदस्यों ने बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर बटुकेश्वर दत्त की सुपुत्री भारती  दत्त बागची भी मौजूद रहीं। उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नम आंखों से उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

समारोह में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Suggested News