बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, लंबी खींचतान के बाद CM पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर लगी मुहर

हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज, लंबी खींचतान के बाद CM पद पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर लगी मुहर

Desk. सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई। शनिवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। आज दोपहर 1.30 बजे वह रिज मैदान में शपथ लेंगे।

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू गांधी परिवार के करीबियों में से एक है।

हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही नये मुख्यमंत्री को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की सीएम दावेदारी कर रही थीं। हालांकि विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे।

Suggested News