बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सिर्फ औपचारिकता, मुख्यमंत्री जी इसमें शामिल हों यह जरुरी नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सिर्फ औपचारिकता, मुख्यमंत्री जी इसमें शामिल हों यह जरुरी नहीं : उपेंद्र कुशवाहा

PATNA : देश के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण सिर्फ औपचारिकता कार्यक्रम है, यह मानना जदयू के संसदीय समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का। जब उनसे आज के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछा गया कि आखिर सीएम क्यों नहीं गए, उन्होंने  इसे औपचारिकता कार्यक्रम बताकर बात को दरकिनार कर दिया।

दरअसल, आज हुए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के सभी सीएम सहित अन्य दलों के सीएम भी शपथ ग्रहण का हिस्सा बनने के लिए संसद भवन गए हुए थे। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यकम में नहीं गए। जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। अपने सीएम पर उठते सवाल को लेकर उपेंद्र कुशवाहा उनके बचाव में उतर आए और कहा कि राष्ट्रपति का शपथ समारोह सिर्फ औपचारिकता है। मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यक्रम भी हैं। इसलिए जरुरी नहीं है कि वह हर कार्यक्रम में शामिल हो। फिलहाल, उनके पास दूसरे कार्यक्रम हैं, जिसमें वह वयस्त है। इसका कोई दूसरा अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

बता दें आज 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण किया है। जिसमें बिहार से भी सभी सांसद और कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इसमें नहीं शामिल हुए।


Suggested News