बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतनेवाली साइखोम मीराबाई चानू मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा भारत का नाम रौशन किया

टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतनेवाली साइखोम मीराबाई चानू मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा भारत का नाम रौशन किया

PATNA : बिहार के  मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार   ने  टोक्यो  ओलंपिक   2020  में  49 किलो वर्ग  की  भारोत्तोलन   प्रतियोगिता  में  रजत   पदक  जीतने  वाली   भारतीय  महिला  खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू  को  हार्दिक  बधाई  एवं  शुभकामनायें  दी हैं. मुख्यमंत्री ने उनके  उज्ज्वल भविष्य  की  कामना की है.

साथ ही मुख्यमंत्री  ने  कहा  कि  साइखोम  मीराबाई  चानू  ने  ओलंपिक   खेलों  में  रजत   पदक  जीतकर भारोत्तोलन  के   इतिहास  में  नया   कीर्तिमान  स्थापित  किया  है,  जिस पर  हर  भारतीय   गौरवान्वित  है. मुख्यमंत्री ने  कहा  कि साइखोम  मीराबाई  चानू  प्रगति   की  ऊॅचाई  के  शीर्ष  पर  पहुँचे  और  भारत  का नाम  रौशन  करती  रहें,  ऐसी  मेरी  कामना   है.

बताते चलें की भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली वे प्रथम महिला हैं. वह 2014 से नियमित रूप से 48 किग्रा श्रेणी की अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहीं हैं. चानू ने विश्व चैम्पियनशिप तथा राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक जीते हैं. उन्हें खेल के क्षेत्र में योगदान के लियेभारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है.

चानू ने 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में 48 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीता तथा गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 संस्करण में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में अनाहाइम, संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना था. चानू ने 24 जुलाई 2021 को ओलम्पिक में 49 किग्रा भारोत्तोलन में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता. उन्होंने स्नैच में 87 kg भार उठाते हुए,क्लीन एंड जर्क में 115 kg सहित कुल 202 किलोग्राम वजन उठा कर रजत पदक पर कब्ज़ा किया. चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020(2021) में भारत को पहला पदक दिलाकर पदक तालिका में खाता खोला. गौरतलब है कि कर्णम मल्लेश्वरी (कांस्य पदक सिडनी ओलंपिक 2000) के बाद चानू वेटलिफ्टिंग मे पदक जीतने वाली दूसरी व भारत की ओर से रजत पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय वैटलिफ्टर बन गई है.



Suggested News