बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मन्नत पूरी होने पर नवनियुक्त मुख्य सचिव की पत्नी ने की मां अंबिका भवानी की पूजा

मन्नत पूरी होने पर नवनियुक्त मुख्य सचिव की पत्नी ने की मां अंबिका भवानी की पूजा

PATNA :  सारण जिले में दिघवारा के पास मां अंबिका भवानी का मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ है। इस मंदिर का पौराणिक इतिहास है। यहां सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मुराद जरूर पूरी होती है। दीपक कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। शुक्रवार को उनकी पत्नी मां अंबिका भवानी की पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेका और पूजा अर्चना की।

THE-WIFE-OF-THE-NEWLY-APPOINTED-CHIEF-SECRETARY-WORSHIP-AMBIKA-BHAVANI2.jpg

मां अंबिका भवानी मंदिर की महिमा निराली है। 2005 में सरकार बनने के पहले नीतीश कुमार ने भी इस मंदिर में मत्था टेका था। इसके बाद उनकी मनौती पूरी हुई थी और वे बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। आज मुख्य सचिव बनने के उपरांत उनकी पत्नी यहां पूजा करने के लिए आयीं।

THE-WIFE-OF-THE-NEWLY-APPOINTED-CHIEF-SECRETARY-WORSHIP-AMBIKA-BHAVANI3.jpg

सारण प्रशासन को खबर थी कि मुख्य सचिव बनने के बाद दीपक कुमार सपरिवार मां अंबिका  भवानी की पूजा करने के लिए आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर मंदिर का आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। लेकिन किसी कारणवश मुख्य सचिव पूजा करने के लिए नहीं पहुंच सके। उनकी पत्नी शुक्रवार की सुबह मंदिर पहुंची थीं। जिसको लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। वे करीब करीब 45 मिनट तक मंदिर के गर्भगृह में रहीं थीं। मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें मांता का पिंडी पर चढ़ायी चुनरी दी गयी।  इसके बाद मुख्य सचिव की पत्नी पूजा के लिए थावे मंदिर गयीं।

Suggested News