बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तैमूर का मजेदार रिएक्शन देख फोटोग्राफर्स भी हुए हंसने को मजबूर, वीडियो हुआ वायरल

तैमूर का मजेदार रिएक्शन देख फोटोग्राफर्स भी हुए हंसने को मजबूर, वीडियो हुआ वायरल

न्यूज़ 4नेशन डेस्क : हाल ही में स्टार किड तैमूर का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में तैमूर का फनी अंदाज दिख रहा है. तैमूर अपनी हंसी से फोटोग्राफर्स को भी हंसने पर मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तैमूर अपनी नैनी की गोद में हैं, और जैसे ही तैमूर की नजर फोटोग्राफर्स पर पड़ती है वह हंसने लगता है.  

जब फोटोग्राफर्स तैमूर को उसके नाम से बुलाते हैं तो तैमूर भी तोतली जुबान से अपना नाम 'मूर.. मूर' बोलने लगता है. वीडियो में तैमूर बार-बार फोटोग्राफर्स की नकल कर अपना नाम बोलता दिखाई दे रहा है. जब नैनी उसे लेकर आगे बढ़ती है तो वह फिर से पीछे मुड़कर स्माइल देते हुए अपना नाम बुलाता है. इस वीडियो में तैमूर के साथ ही फोटोग्राफर्स भी एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. 

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर शुरू से लाइम लाइट में रहा है. फोटोग्राफर्स के साथ उसे हमेशा फ्रेंडली व्यवहार करते देखा जाता रहा है. एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर ने कहा था कि मुझे अच्छा नहीं लगता जब हर वक्त मीडिया तैमूर को क्ल‍िक करने की जुगत में नजर आता है. पर तैमूर इसके विपरीत हमेशा मीडिया को इंजॉय करते देखा जा सकता है. 

Suggested News