बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के लोगों की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने 10 लाख के गहनों की कर ली चोरी, सुबह नींद टूटते ही फटी रह गई सभी की आंखें

घर के लोगों की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने 10 लाख के गहनों की कर ली चोरी, सुबह नींद टूटते ही फटी रह गई सभी की आंखें

PATNA : राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित एक घर से चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर खिड़की के ग्रिल का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। जहां उन्होंने  करीब 10 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर राजीव नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राजीव नगर के थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक नाबार्ड में कार्यरत विवेकानंद परिवार के साथ राजीव नगर स्थित अटल पथ इलाके में रहते हैं। उनकी पत्नी भी एक कंपनी में कार्यरत हैं। बुधवार की रात विवेकानंद अपने परिवार के साथ मकान के अन्य कमरे में सो रहे थे। मकान की खिड़की में खुलने वाला ग्रिल लगा है। उसमें हमेशा ताला बंद रहता है। तभी रात के वक्त चोर खिड़की के ग्रिल का ताला तोड़कर सामने वाले कमरे के अंदर घुसे। बाद में कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने चुराकर बदमाश फरार हो गए। सुबह उठने पर पीड़ित ने पाया कि आलमारी का सामान बिखरा पड़ा है। 

बाद में पता चला कि आलमारी में रखे गहने गायब हैं। इसका पता चलते ही उनके होश उड़ गए। वहीं, विवेकानंद ने घटना की शिकायत राजीव नगर थाने में की। राजीव नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Suggested News