बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांध के किनारे युवक को सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा, नदी में डूबने से हुई मौत

बांध के किनारे युवक को सेल्फी लेना युवक को पड़ा महंगा, नदी में डूबने से हुई मौत

BANKA : मोबाइल से सेल्फी लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। असंतुलित होकर फिसलकर पानी में गिरने से युवक की डूबने से मौत हो गयी। घटना जेठौर मंदिर के समीप घोघा बीयर का है। मृतक जमुआ गांव का अभिमन्यु सिंह था। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की युवक दो छोटे-छोटे बच्चे के साथ घोघा बीयर की ओर जाते देखा गया था। थोड़ी देर बाद ही पानी मे तेज आवाज के साथ बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद  ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। जहां एक बच्ची पानी में डूब रही थी। जिसे मौके से पानी से बाहर निकाला गया। काफी देर तक युवक को पानी में खोजबीन किया गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद युवक अभिमन्यु सिंह के पिता श्रीकृष्ण सिंह सहित जमुआ गांव के काफी संख्या में लोग घोघा बियर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला और युवक को इलाज के लिए अमरपुर लाया। जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया की अभिमन्यु अपने दोनों भांजी को लेकर जेठौर मंदिर पूजा करने गया था। जहां सेल्फी लेने के क्रम में घोघा बियर के गहरे पानी में गिर जाने से उसकी मौत हो गयी। 


हालाँकि दोनों बच्ची सकुशल है। विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह ग्रामीण सूर्यदेव सिंह ने बताया कि अभिमन्यु  बांका में निजी कंपनी में काम करता था। वह काफी मिलनसार स्वभाव का था। वहीं शव गांव पहुंचने पर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News