बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतनराम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टल गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, पढ़िए पूरी खबर

जीतनराम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टल गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण 18 दिसंबर को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी को कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण पार्टी कार्यालय को भी 1 सप्ताह के लिए बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. इस दौरान पार्टी कार्यालय और जीतन राम माँझी जी के आवास पर सभी को आने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. 

साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि जो भी कार्यकर्ता जीतन राम माँझी साहब से मिलें है वे अपनी कोरोना की जाँच करवा लें. डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता और राज्य की जनता को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की स्वास्थ्य की जानकारी हम देते रहेंगे. 

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट 


Suggested News