बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तालाब में मिला युवक का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

तालाब में मिला युवक का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

NALANDA : जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तालाब से एक मजदूर का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस के रहने वाले एक दंपत्ति ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की। इस दौरान जान बचाने के लिए वह पोखर में कूद गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम रामचंद्र मांझी बताया जा रहा है। इस मामले में पड़ोसी दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार रात की है। 

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक रामचंद्र मांझी का पड़ोसी सुखु मांझी से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को दिन सुखु उसके खेत में जाकर जबरन धान के फसल को नष्ट करने लगा। इस बात को लेकर रामचंद्र और सुखु के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं गुरुवार की रात रामचंद्र किसी काम से बाहर जा रहा था इसी दौरानसुखु और उसकी पत्नी ने रास्ते में छेंककर उसकी लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। अकेला होने के कारण जान बचाने के लिए वह पास के तालाब में कूद गया और गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गया। 

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पड़ोसी सुखु मांझी और उसकी पत्नी पर पीट-पीटकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के व्यान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।  

Suggested News