बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ग्रामीणों का तालिबानी इंसाफ, चोरी के आरोप में किशोर को पेड़ से उलटा लटकाकर पीटा

ग्रामीणों का तालिबानी इंसाफ, चोरी के आरोप में किशोर को पेड़ से उलटा लटकाकर पीटा

SIWAN :   जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से उलटा लटकाकर बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वहीं किशोर अपने को निर्दोष होने की बात कर रहम की भीख मांग रहा है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जिले के पटेढ़ा गांव के आसपास की है और जिस किशोर की बेरहमी से पिटाई की जा रही है उसकी उम्र 15 वर्ष के आसपास है और वह पटेढ़ा गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसे चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा और फिर ऐसी सजा दी। हालांकि वीडियो में किशोर अपने-आप को निर्दोष बता रहा है। 

इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित किया है। पुलिस का कहना है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News