बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह परिवार से किया था बात, शाम में मिली मौत की खबर, बिहार के अग्निवीर जवान की कश्मीर में हुई संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

सुबह परिवार से किया था बात, शाम में मिली मौत की खबर, बिहार के अग्निवीर जवान की कश्मीर में हुई संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

SIWAN: बिहार के सीवान जिले के अग्निवीर जवान की जम्मू कश्मीर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा मृतक सीवान का रहने वाला था, जोकि जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात था। मृतक की पहचान प्रदीप यादव के रुप में हुई है। जिसकी ड्यूटी के दौरान गोली गलने से मौत हो गई है। हालांकि जवान को गोली कैसे लगी है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। 

मिली जानकारी अनुसार घटना जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके की है। बताया जा रहा कि प्रदीप कुमार यादव ड्यूटी पर थे, इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप यादव को गोली लगी है। जवानों ने आनन फानन में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

बताया जा रहा कि, प्रदीप यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। प्रदीप 21 फरवरी 2022 में अग्निवीर ज्वाइन किया था। प्रदीप अपने दो भाइयों में छोटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा कि, घटना के दिन सुबह मृतक अपने परिजनों से बात किया था। वहीं शाम में खबर मिली की उसको गोली लगी है और वह शहीद हो गया है। 

वहीं घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। मृतक जवान का शव पोस्टमार्टम कर फ्लाइट से पटना भेजा जाएगा। गुरुवार की सुबह तक प्रदीप का शव उनके पैतृक गांव पहुंच सकता है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि जब प्रदीप के अग्निवीर में भर्ती होने की खबर मिली थी तो पूरे गांव वालों ने ढोल बाजे के साथ उनका स्वागत किया था। 

Suggested News