बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सुनी लोगों की फरियाद, कई समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट निपटारा

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने सुनी लोगों की फरियाद, कई समस्याओं का किया ऑन द स्पॉट निपटारा

PATNA : बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य के अलग अलग कोने से आये लोगों की फ़रियाद सुनी और उनपर त्वरित कार्रवाई  करने का आश्वासन दिया. कई मामलों का उन्होंने ऑन द स्पॉट निपटारा किया तो कई का आवेदन लिया गया है. 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा की अपराध नियंत्रण के लिए हर जिले के पुलिस अधीक्षक सप्ताह में कम से कम एक बार जनता दरबार जरुर लगाये. साथ ही लोगों की समस्याओं का निराकरण भी करें. उपमुख्यमंत्री ने कहा की जनता दरबार में सबसे अधिक मामले अपराध से जुड़े हुए आ रहे हैं. 

बताते चलें की जब सुशील कुमार मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री थे. तब वे भी जनता दरबार का आयोजन किया करते थे. जिनमें आम जनता की समस्यायों का निराकरण किया जाता था. उधर बिहार की सातवीं बार सत्ता सँभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा है की बहुत जल्द उनकी ओर से जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी.

Suggested News