बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तबीलीगी मरकज प्रमुख मौलाना साद पुलिस की पहुंच से अब भी दूर, फिर भी नोटिस का दे रहा जबाव!

तबीलीगी मरकज प्रमुख मौलाना साद पुलिस की पहुंच से अब भी दूर, फिर भी नोटिस का दे रहा जबाव!

 News4nation desk : निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज का प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद पुलिस से अब भी दूर है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी क्राइम ब्रांच की टीम उसे पकड़ने में नाकाम रही है। 

इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौलाना की तरफ से क्राइम ब्रांच के भेजे 26 सवालों के नोटिस का जवाब शुक्रवार को दिया गया है। 

सूत्रों के अनुसार मौलाना ने लिखा है कि पुलिस ने मरकज मुख्यालय को सील किया हुआ है, जिसके भीतर ही सभी दस्तावेज हैं। मरकज मैनेजमेंट के मेंबर क्वॉरंटीन हैं। इसलिए फिलहाल दस्तावेज मुहैया कराना मुश्किल है। सील खुलने और मेंबरों के क्वारंटीन से बाहर आने के बाद दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

बता दें तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद और उसके 6 साथियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और आपराधिक षड़यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इसे लेकर क्राइम ब्रांच की ओर से मौलाना को नोटिस जारी करते हुए 26 सवाल किए गए है।  

Suggested News