बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फर्जी डिग्री पर हाईस्कूल में बहाल हुआ शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगा एफआईआर

फर्जी डिग्री पर हाईस्कूल में बहाल हुआ शिक्षक बर्खास्त, दर्ज होगा एफआईआर

Dhanbad : जिले में फर्जी डिग्री पर  हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर बहाल होने वाले सनोज कुमार यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं अब उसे जेल की हवा भी  खानी पड़ सकती है। डीईओ ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है।  

दरअसल  बीते 20 जनवरी को जिले के गोमो स्थित हिन्दी बालिका उच्च विद्यालय में नवनियुक्त शिक्षक सनोज कुमार यादव को प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के कारण कार्य से वंचित करने का निर्देश दिया गया था। उनसे किसी तरह से काम नहीं लिया जा रहा था। 

कार्यालय आदेश के अनुसार सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल सांइसेंस सिहोर मध्यप्रदेश ने दो नवंबर 2019 द्वारा सनोज यादव के उक्त प्रमाणपत्र के संबंध में फेक सर्टिफिकेट व यूनिवर्सिटी से जारी नहीं रहने की रिपोर्ट दी थी। उसके बाद सनोज से स्पष्टीकरण मांगा गया। 

स्पष्टीकरण में अपने सर्टिफिकेट को सनोज ने सत्य करार दिया। विभाग की ओर से 27 दिसंबर को पुन: सत्यापन के लिए भेजा गया। उक्त विश्वविद्यालय ने 13 जनवरी की तिथि से फिर से फर्जी सर्टिफिकेट व इस विवि से जारी नहीं संबंधित पत्र दिया।

स्पष्टीकरण नहीं दिये जाने के बाद सनोज कुमार यादव को डीईओ अलका जायसवाल ने बर्खास्त कर दिया है। बीएड प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

वहीं बालिका उच्च विद्यालय गोमो तोपचांची को निर्देश दिया गया है कि सनोज के विरुद्ध निकटतम थाना में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराए। डीईओ ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। 

Suggested News