बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धोनी 31 जुलाई से सेना के साथ कश्मीर में रहेंगे तैनात, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

धोनी 31 जुलाई से सेना के साथ कश्मीर में रहेंगे तैनात, निभाएंगे ये जिम्मेदारी

भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के साथ रहेंगे। वह 31 जुलाई से 15 अगस्त तक सैनिकों की गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। इस दौरान वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताएंगे।

बता दें कि यह यूनिट कश्मीर में तैनात है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी इस दौरान गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी करेंगे। धोनी ने बीसीसीआई को पहले ही बता दिया था कि वह दो महीने किसी भी तरह की क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। धोनी ने कहा था वह सैनिकों के साथ समय बिताएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक सौंपी गई थी। 

धोनी टैरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी के वेस्टइंडीज टूर से दूर रहने की खबर के साथ ही उनके संन्यास की खबरें भी जोर पकड़ने लगी थीं। हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने यह स्पष्ट कर दिया था कि धोनी के भविष्य को लेकर टीम प्रबंधन को उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।

करीबी सूत्र ने बताया कि जैसे धोनी भारतीय क्रिकेट के महानतम सेवकों में से एक हैं, वैसे ही सेना के लिए उनका प्यार भी जगजाहिर है। वह लंबे समय से अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन क्रिकेट के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

कश्मीर घाटी में उनकी यूनिट दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में विक्टर फोर्स का हिस्सा है, जो पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है।

अपनी कप्तानी में भारत को साल 2011 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। धोनी अभी तक 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 10773 वनडे इंटरनैशनल रन दर्ज हैं।

Suggested News