बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में वाहन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नालंदा में वाहन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

NALANDA : नालंदा थाना इलाके के बिहारशरीफ राजगीर मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों मुआवजे की मांग और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। 

जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृतक नालंदा थाना इलाके बिद्दुपुर निवासी महेंद्र यादव का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार हैं। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन ने बताया कि वह अहले सुबह साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन ने धक्का मार  दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर समझा बुझाकर जाम हटाते  हुए शव का पोस्टमार्टम करते हुए परिजन को सौप दी गई है। वाहन की पहचान की जा रही है । कहा की पुलिस जांच में जुट गयी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News