बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में नहर में डूबने से किशोरी की हुई मौत, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में नहर में डूबने से किशोरी की हुई मौत, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में सोमवार की अहले सुबह जिउतिया व्रत की सामग्रियां को नहर में प्रवाहित करने गई एक 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में अब तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका हैं। 


यह हादसा उस वक्त हुआ। जब किशोरी अपनी मां के साथ पास के ही नहर में जिउतिया व्रत की सामग्रियां को प्रवाहित करने गई थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह अचानक नहर की पानी के तेज़ बहाव में चली गई। जिसमें अब तक उसकी बरामदगी नहीं किया जा सका हैं। 

दरअसल यह मामला औरंगाबाद जिले के फेसर थाना अंतर्गत दरियापुर गांव की है। मृतिका की पहचान राजकुमार ठाकुर की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में की गई हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। 

हालांकि अब तक परिजनों तथा फेसर थानाध्यक्ष डॉ रामविलास प्रसाद यादव के द्वारा किशोरी के शव की तलाश की जा रही हैं। इस संबध में थानाध्यक्ष ने बताया कि यह काफ़ी दुःखद घटना हैं। परिजनों के मुताबिक किशोरी सोमवार की सुबह अपनी मां के साथ जिउतिया व्रत की सामग्रियां को नहर में प्रवाहित करने गई थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरी और अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। नहर में किशोरी की शव का खोजबीन की जा रही हैं।

औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News