बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर. सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के स्थानडीह महादलित टोला में बाढ़ के पानी में डुबने से एक किशोरी की मौत हो गयी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है।

मिरहट्टी पंचायत के मुखिया अशौक यादव ने बताया कि कर्मा धर्मा पर्व को लेकर विर्सजन करने के दौरान नाबालिग की बाढ़ के पानी में डुबने से मौत हो गई है। नाबालिग का नाम क्रांति कुमारी है। वह स्थानडीह महादलित टोला का रहने वाली है।

इस घटना की सूचना सीओ शंभुशरण राय और थानाध्यक्ष लाल बहादुर दी गयी। इसके बाद सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


Suggested News