बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेलने के लिए घर से निकला किशोर हुआ लापता, दस दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों को अंदेशे की आशंका

खेलने के लिए घर से निकला किशोर हुआ लापता, दस दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों को अंदेशे की आशंका

Sheikhpura : बरबीघा के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोयगढ गांव का छात्र प्रफुल्ल  गत 7 अगस्त से ही लापता है। 9 दिन बीत जाने के बाद भी प्रफुल्ल का कोई सुराग नही मिलने से परिवार वालो को अनहोनी की आंशका सता रही है। प्रफुल्ल तोयगढ़ निवासी मुकेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र है।  लापता छात्र का कोई सुराग नही मिलने से परिवार वाले का रो रो का बुरा हाल है।परिजनों के द्वारा लगातार स्थानीय प्रशासन से अपने पुत्र को सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे।छात्र के लापता होने से गाँव मे अनहोनी होने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। 

इस सबन्ध में जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार झा ने बताया कि लापता किशोर के पिता मुकेश कुमार द्वारा स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि उनका पुत्र 17 वर्षीय प्रफुल्ल कुमार गत 7 अगस्त की शाम घर से खेलने को बाहर निकला था। उसके बाद वह घर वापस अब तक नही लौटा।

 उन्होंने कहा कि सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर किशोर के गुमशुदगी का मुकदमा दायर किया। थाना अध्यक्ष ने बताया लापता छात्र का सुराग पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।उसके पास मोबाइल नही रहने के कारण परेशानी हो रही है। उधर छात्र की गुमशुदगी के बाद परिवार वालों का  रोते रोते बुरा हाल है।

Suggested News