बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में झगड़ा में बीच बचाव करने गए किशोर की पिटाई से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में झगड़ा में बीच बचाव करने गए किशोर की पिटाई से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : चंडी थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में 21 मार्च को दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए किशोर को पीटकर जख्मी कर दिया गया था। ईलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सुचित पासवान का 16 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिथुन कुमार की चाची स्वर्णलता देवी से गांव की एक महिला से पूर्व के विवाद को लेकर लड़ाई हो रही थी। तभी किशोर बीच-बचाव करने गया। उसी दौरान किशोर की लोहे के रड से पिटाई कर दी गई। जख्मी हालत में किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया। आज निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।

चंडी थाना अध्यक्ष ऋतू राज ने बताया कि 21 मार्च को पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है। दोनों तरफ से तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है।


नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News