बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में तेज आंधी से बैरक पर गिरा पेड़, बाल बल बचे पुलिसकर्मी

पटना में तेज आंधी से बैरक पर गिरा पेड़, बाल बल बचे पुलिसकर्मी

PATNA : आज सुबह बिहार में मौसम ने अचानक करबट बदल ली। तेज आंधी के कारण दीदारगंज थाने के पुलिस बैरक के एलबेस्टर पर पीपल का पेड़ और ताड़ का पेड़ गिर गया। जिसके कारण बैरक के एलबेस्टर पर एक बड़ा सा होल बन गया और एलबेस्टर टूट कर नीचे बैरक में गिर पड़ा। 

जिस समय यह घटना घटी उस समय कुछ पुलिसबाले आराम कर रहे थे। लेकिन गनीमत यह रही की किसी को भी कोई नुकसान नही पहुँचा और इस तरह एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। फिलहाल जिस समय पेड़ गिरा था। उसके बाद से पुलिकर्मियों में हड़कम्प मच गया था। एलबेस्टर पर से पेड़ को हटाकर उसे साफ करने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। 

आपको बता दे कि दीदारगंज थाना भवन पुलिकर्मियों के रहने लायक नही है। बारिश के समय में पुलिसकर्मियों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।फिलहाल थाने के सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News