बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

......आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर विनती क्यों कर रहे तेजस्वी यादव? जानिए

......आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से  हाथ जोड़कर विनती क्यों कर रहे तेजस्वी यादव? जानिए

Patna : बिहार में कोरोना और बाढ़ को लेकर सियासत जारी है। वैसे भी जब से चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा का चुनाव इसी साल कराए जाने के संकेत दिए है। तब से सभी राजनीतिक दलों को बिहार की जनता की कुछ ज्यादा ही फिक्र हो गई है। 

खासकर विपक्ष जनता को अपना सबसे बड़ा हमदर्द बताते हुए सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एकबार फिर कोरोना और बाढ़ के बहाने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। हालांकि इसबार उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ है। 

तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है....माननीय मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़कर ससम्मान विनम्र विनती है कि कृपया कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे।

130 दिन हो गए है कृपया अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए। ऐसी सरकार और राजा का क्या फायदा जो मुसीबत के समय अपनी जनता को मरने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दे?

- श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष

Suggested News