बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए धुंआधार प्रचार करेंगे तेजस्वी, मुंगेर के बाद अब मोकामा में भी करेंगे चुनावी सभा

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए धुंआधार प्रचार करेंगे तेजस्वी, मुंगेर के बाद अब मोकामा में भी करेंगे चुनावी सभा

PATNA : आखिरकार तेजस्वी यादव मान गए हैं।उन्होंने अनंत सिंह की पत्नी और मुंगेर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीलम देवी के चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। तेजस्वी ने आज पहली दफा अनंत सिंह की पत्नी के लिए मुंगेर में जनसभा किया है। मुंगेर के बाद तेजस्वी यादव शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के लिए मोकामा में चुनावी सभा करेंगे।

इसके पहले यह कयास लगाया जा रहा था  कि तेजस्वी यादव मुंगेर की कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। क्योंकि तेजस्वी यादव लगातार अनंत सिंह से दूरी बनाकर चल रहे थे।वे नहीं चाहते थे कि अनंत सिंह को मुंगेर से टिकट मिले। वे लगातार इसका विरोध भी कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस  उन्हें टिकट देने के लिए तैयार थी। हालांकि विरोध के बाद अनंत सिंह की जगह उनकी पत्नी को कांग्रेस ने मुंगेर से टिकट दिया।

इसके पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुपौल की कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रंजन के लिए भी चुनाव प्रचार नहीं किया था।वे सुपौल संसदीय क्षेत्र  में एक भी जनसभा नहीं किए थे।वे सुपौल के आसपास के जिलों में गए लेकिन  सुपौल से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी।

उसके बाद से समझा जा रहा था कि तेजस्वी यादव मुंगेर भी नहीं जाएंगे और वहां जनसभा नहीं करेंगे ।क्योंकि अनंत से उनकी दूरी लगातार बनी हुई थी । आखिरकार कांग्रेस तेजस्वी यादव को मनाने में कामयाब हो गई है। 

Suggested News