बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गरीब, बेरोजगार, और युवाओं के साथ मजाक करने वाले भाजपाईयों से तेजस्वी और सहनी कर रहे मजाक, जानिए कैसे ?

गरीब, बेरोजगार, और युवाओं के साथ मजाक करने वाले भाजपाईयों से तेजस्वी और सहनी कर रहे मजाक, जानिए कैसे ?

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इन दिनों एक साथ सभी लोकसभा सीटों पर रैली और चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं। वहीं आज भी पटना एयरपोर्ट से मुंगेर औऱ जमुई के लिए रवाना हुए तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने मछली और ऑरेंज खाते हुए वीडियो शेयर करने को लेकर बयान दिया। वहीं सहनी ने बताया कि देश के गरीब, युवा और बेरोजगार युवाओं से मजाक करने वाले भाजपाई के साथ वो दोनों भी मजाक कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने संतरे को लेकर हो रहे पॉलिटिक्स पर कहा कि, खाने-पीने पर सियासत होने लगे तो समझ जाइए। उन्होंने कहा कि, हम लोग मुद्दे की बात कर रहे हैं। बेरोजगारी, गरीबी हटाने और मंहगाई घटाने को लेकर बात कर रहे हैं। लेकिन भाजपा वालों को दिखिए एक बार भी मुद्दा को लेकर कुछ बोले, एक बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात नहीं कर रहे हैं। बिहार में क्या विकास करेंगे, उसको लेकर बात नहीं कर रहे हैं। बिहार को विशेष पैकेज देने को लेकर, बिहार की विकास को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जबकि मुद्दे की बात होनी चाहिए।

वहीं मछली के बाद संतरा खाने के मामले पर मुकेश साहनी ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि जिनको विकास की राजनीति करनी चाहिए वह बिहार में किस तरीके से लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। जो जरूरत है, समस्या है उसके ऊपर एड्रेस नहीं करेंगे, हम क्या खा रहे हैं क्या पी रहे हैं उनके ऊपर ज्यादा चर्चा करते हैं। अगर इस पर भी उन लोगों का ऑब्जेक्शन होगा क्योंकि यह सब वह लोग देखने लगे हैं खाने-पीने पर वह लोग पाबंदी लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि,  बीजेपी वाले बिहार के युवा, देश के युवा, गरीब किसान मजदूर सभी के साथ मजाक कर हैं तो हमने भी सोचा कि क्यों ना उनके साथ भी मजाक कर लें। वो बोले थे कि दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे, विदेश से काला धन लाएंगे, हर किसी के खाते में ₹15 लाख दे देंगे वह नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा था किसान  के आए को दुगुनी करेंगे लेकिन कुछ नहीं किए। हम लोग भी उनके साथ थोड़ी सी मस्ती कर रहे थे। मुकेश सहनी ने कहा कि, हम लोग जनता के सामने अपनी बातों को बतों को रख रहे हैं।आज मुंगेर और जमुई में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

Suggested News